Jharkhand Civil Court Dumka Vacancy 2026:10वीं पास के लिए आवेदन

Published on: August 15, 2026
Jharkhand Civil Court Dumka Vacancy
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Jharkhand Civil Court Dumka vacancy 2026: झारखंड में रहने वाले उम्मीदवार के लिए सिविल कोर्ट दुमका की ओर से अनुसेवक, आदेश पाल और चपरासी जैसे पदों पर कुल 12 पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ है। ऐसे में यदि आप 10वीं पास है और इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो इस भर्ती के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आपको हिंदी देवनागरी लिपि में लिखकर आवेदन करना होगा और इस भर्ती की आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2026 रखी गई है।

इस लेख में आपको झारखंड सिविल कोर्ट दुमका के लिए कुल पद, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और महत्वपूर्ण लिंक की पूरी जानकारी नीचे दिया गया है।

Jharkhand Civil Court Dumka vacancy 2026 highlight

  • दसवीं पास उम्मीदवार के लिए अच्छा अवसर
  • अनुसेवक, चपरासी और आदेश पाल के लिए कुल 12 पद है।
  • Level 1 के तहत 18000 से लेकर 56900 प्रति महीना वेतन

Jharkhand Civil Court Dumka vacancy 2026 Overview

विवरणजानकारी
संस्थान का नामझारखंड सिविल कोर्ट दुमका
पद का नामअनुसेवक, चपरासी और आदेशपाल
विज्ञापन संख्या 01/2026
कुल पदों की संख्या12
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://dumka.dcourts.gov.in/

इसे भी पढ़ें: Jharkhand civil court khunti Notification 2026 10वीं पास के लिए भरती

Jharkhand Civil Court Dumka vacancy 2026 महत्वपूर्ण तिथि

झारखंड सिविल कोर्ट दुमका के तरफ से विज्ञापन 12 अगस्त 2026 को जारी किया गया था और इसका आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2026 से लेकर 5 सितंबर 2026 तक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से किसी भी समय कर सकते हैं। किंतु उम्मीदवार आवेदन आगे ही कर ले अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें साथ ही साथ आप सभी लोगों को बता दे कि यहां भर्ती ऑफलाइन माध्यम से की जाएगी।

Jharkhand Civil Court Dumka vacancy 2026 मैं कितने पद है

अनुसेवक, चपरासी और आदेशपाल के लिए झारखंड सिविल कोर्ट दुमका के तरफ से कुल 12 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें से सामान्य वर्ग के लिए 5 पद रखा गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए 6 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1 पद रखा गया है। अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार के लिए कोई पद नहीं रखा गया है।

Jharkhand Civil Court Dumka vacancy 2026 के लिए योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार की योग्यता महिला एवं पुरुष दोनों के लिए केवल 10वीं पास होनी चाहिए। जो राज्य सरकार या केंद्र सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त हो। दसवीं पास के साथ साथ उम्र सीमा कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम सामान्य वर्ग के लिए 35, महिलाओं के लिए 38 जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए 40 वर्ष रखी गई है।

Jharkhand Civil Court Dumka vacancy 2026 के लिए चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन दो स्टेप में किया जाएगा। सबसे पहले Screening Test फिर Interview और अंत में आपका Final Merit List जारी किया जाएगा। इसी के आधार पर उम्मीदवार का इसमें चयन किया जाएगा।

Jharkhand Civil Court Dumka vacancy 2026 वेतन

आदेशपाल चपरासी और अनुसेवक के लिए लेवल 1 के तहत 18000 से लेकर 56900 प्रति महीना वेतन दिया जाएगा।इसके अतिरिक्त आप सभी को सरकार के द्वारा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

Jharkhand Civil Court Dumka vacancy 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

  • उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म को डाउनलोड करना है।
  • डाउनलोड करने के पश्चात आवेदन पत्र को हिंदी देवनागरी लिपि में लिखें।
  • आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी शिक्षण योग्यता जो भी मांगा गया है उसे ध्यान पूर्वक भरे।
  • आवेदन पत्र के साथ-साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज को भी लगाएं।
  • आवेदन पत्र को लिफाफे में रखकर विज्ञापन संख्या, पद का नाम और कैटिगरी स्पष्ट रूप से लिखें।
  • अंत में आवेदन पत्र को डाक के माध्यम से निर्धारित पते पर भेज दें।

आवेदन भेजने का पता

  • प्रभारी न्यायाधीश,
  • व्यवहार न्यायालय,
  • दुमका, झारखंड

नोट:- उम्मीदवार आवेदन भेजने से पहले आधिकारिक सूचना में दिए गए पते और निर्देशों को एक बार जरूर मिलान करें इसके पश्चात ही ऑफलाइन आवेदन करें।

महत्वपूर्ण लिक

आधिकारिक वेबसाइट यहां पर क्लिक करें
आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां पर क्लिक करें

Jharkhand Civil Court Dumka vacancy 2026 (FAQs)

Q1. झारखंड सिविल कोर्ट दुमका में कुल कितने पद है?

सिविल कोर्ट दुमका के तरफ से अनुसेवक, आदेश पाल और चपरासी के लिए कुल 12 पद है।

Q2. झारखंड सिविल कोर्ट दुमका के लिए योग्यता सीमा क्या है?

योगिता केवल दसवीं पास होना चाहिए तभी इसमें आवेदन कर सकते हैं।

Q3. झारखंड सिविल कोर्ट दुमका मैं आदेश पाल चपरासी और अनुसेवक के लिए सैलरी कितनी है।

इसमें सैलरी level 1 के तहत आपको 18000 से लेकर 56900 प्रति महीना वेतन दिया जाएगा।

Q4. झारखंड सिविल कोर्ट दुमका वैकेंसी के लिए अंतिम तिथि क्या है?

अंतिम तिथि 5 सितंबर 2026 रखा गया है।

Q5. झारखंड सिविल कोर्ट दुमका में चयन किस प्रकार होगा।

इसमें उम्मीदवारों का चयन कुछ इस प्रकार होगा सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा।

डिस्क्लेमर:- यहां भर्ती Jharkhand civil Court Dumka के तरफ से जारी किया गया है और इस लेख में इस भर्ती से जुड़ी जो भी जानकारी दिया गया है। आधिकारिक सूचना के आधार पर दिया गया है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक सूचना को अवश्य पढ़े इसके पश्चात ही आवेदन करें।

Anup Kumhar

Anup Kumhar

Anup Kumhar is the Founder and Content Writer at CareerBindu.com. He writes about government jobs, recruitment, admit cards, results, exam updates, and government schemes, providing accurate and easy-to-understand information for students and job seekers.

Leave a Comment