Bihar BPSSC Forest Range Officer Online Form 2026

Bihar BPSSC Forest Range Officer 2026: जो भी उम्मीदवार वन विभाग में कार्य करना चाहते हैं, उन सभी को बता दें कि Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) के द्वारा Forest Range Officer के लिए 16 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार वन विभाग में नौकरी करना चाहते हैं, उन सभी अभ्यर्थियों के लिए यह एक बहुत ही अच्छा अवसर है।

बता दें कि आयोग के द्वारा आवेदन करने की प्रारंभ तिथि 16 जुलाई 2026 तय की गई है और इस भर्ती में उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

वहीं, अगर उम्र सीमा की बात करें, तो उम्मीदवार की कम से कम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष पुरुषों के लिए तथा महिलाओं के लिए अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। इस लेख से जुड़ी और जानकारी नीचे दी गई है।

Bihar BPSSC Forest Range Officer 2026 Overview

  • Organisation:- Bihar Police subordinate service commission
  • Total No of Post:- 16
  • Post Name:- Forest Range Officer
  • Advertisement No:- 10/2026
  • Apply Mode:- Online
  • Registration Date:- 16 July 2026 to 16 Augest 2026
  • Pay Level:- Level 6 Rs 35400 to 1,12,400
  • Official Website:-

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

जो भी अभ्यर्थी Forest Range Officer के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन सभी को बता दें कि बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन के द्वारा आधिकारिक सूचना 10 जुलाई 2026 को जारी किया गया है और आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार इसमें 16 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

Forest Range Officer के लिए आवेदन करने वाले हैं, महिला एवं पुरुष दोनों ही अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 100 रुपये जमा करना होगा, जो आधिकारिक पोर्टल पर जमा किया जाएगा।

आयु सीमा (Age Limit)

सभी उम्मीदवारों का उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए पुरुष उम्मीदवारों के लिए। वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष रखी गई है। बाकी आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार BPSSC के द्वारा छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

यदि योग्यता की बात करें, तो अभ्यर्थियों की योग्यता कम से कम स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इन विषयों में जैसे कि Animal Husbandry एवं Veterinary Science, Botany, Chemistry, Zoology, Mathematics, Physics, Statistics, Geography, Agriculture, Forestry या Engineering में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। केवल तभी इसमें आवेदन कर पाएंगे।

वहीं, अगर शारीरिक योग्यता की बात करें, तो पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 163 सेमी रखी गई है, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 152.5 सेमी रखी गई है। पुरुष उम्मीदवारों का सीना 79 सेमी बिना फुलाए और 84 सेमी फुलाने के पश्चात होना चाहिए। आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना को अवश्य पढ़ें।

पदों का विवरण (Vacancy Details)

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग के द्वारा फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के लिए कुल 16 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें से सामान्य वर्ग के लिए 6 पद हैं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 3 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद, पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए एक भी पद नहीं, अनुसूचित जाति के लिए 3 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए एक भी पद नहीं है। कुल मिलाकर 16 पद हैं।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

BPSSC के द्वारा फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कुछ इस प्रकार होगा, जिसमें सबसे पहले उम्मीदवारों की ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी, फिर इंटरव्यू, फिजिकल टेस्ट और अंत में मेडिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

वेतन (Salary)

इस भर्ती में उम्मीदवारों को काफी अच्छा वेतन देखने को मिलेगा, जिसमें ₹35,400 से लेकर ₹1,12,400 प्रति माह दिया जाएगा।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • आधार कार्ड / अन्य वैध पहचान पत्र
  • 10वीं की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र
  • 12वीं की अंकतालिका
  • स्नातक (Bachelor Degree) की अंकतालिका एवं डिग्री
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • सक्रिय ईमेल आईडी

Bihar BPSSC Forest Range Officer Online Form 2026 कैसे भरें?

यदि आप भी Bihar Forest Range Officer पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार को BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के द्वारा रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन हो जाने के पश्चात आवेदन लिंक पर क्लिक करके फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अपनी तमाम जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • जानकारी दर्ज करने के पश्चात आवेदन शुल्क अपने वर्ग के अनुसार जमा करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  • अंत में सबमिट किए गए फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

BPSSC Official Websitebpssc.bihar.gov.in
BPSSC Official NotificationClick Here
Apply LinkClick Here
More Govt Jobscareerbindu

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. Forest Range Officer पद के लिए आवेदन कब से शुरू होगा?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू की जाएगी।

Q2. Forest Range Officer के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 रखी गई है।

Q3. Forest Range Officer में कुल कितने पद हैं?

इसमें कुल 16 पद हैं।

Q4. ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं?

अभ्यर्थी BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment