Jharkhand SIDHKOFED Vacancy 2026 Apply Online Form

Published on: June 24, 2026
Jharkhand SIDHKOFED Vacancy
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Jharkhand SIDHKOFED Vacancy 2026: झारखंड राज्य में रहने वाले युवाओं के लिए Sidhu Kanu Agriculture and Forest Produced State Cooperative Federation Limited के द्वारा 72 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कई अभ्यर्थियों को नौकरी मिलेगी। इसमें District Project Manager, District Manager Production and Storage, District Manager MIS & Accounts जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। जो भी अभ्यर्थी बैचलर और मास्टर डिग्री किए हुए हैं, वे सभी लोग इसमें आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 रखी गई है। Jharkhand SIDHKOFED Vacancy 2026 की पूरी जानकारी नीचे आर्टिकल में दी गई है।

Jharkhand SIDHKOFED Vacancy 2026 Summary

ParticularsDetails
OrganisationSidhu Kanu Agriculture and Forest Produce State Co-operative Federation Limited, Ranchi
Total Posts72 Posts
Post NameDistrict Project Manager, District Manager (Production and Storage), District Manager (MIS & Accounts)
Online Registration Date20 June 2026 to 10 July 2026
Selection ProcessWritten Test and Interview
Job LocationJharkhand
Official Portalsidhkofed.jharkhand.gov.in

Jharkhand SIDHKOFED Vacancy 2026 Notification

Sidhu Kanu Agriculture and Forest Produce State Cooperative Federation Limited के तरफ से District Project Manager, Manager Production and Storage, District Manager MIS & Accounts के लिए 72 पदों पर आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की योग्यता Bachelor या फिर Master Degree होनी चाहिए।

Agriculture, Horticulture, Management, Social Work, Rural Development में डिग्री होने के साथ-साथ पदों के अनुसार अनुभव भी होना चाहिए, केवल तभी इसमें आवेदन कर पाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 रखी गई है। इस भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी नीचे दी गई है।

Jharkhand SIDHKOFED Vacancy 2026 Notification

Jharkhand SIDHKOFED Vacancy 2026 Important Dates

EventDate
Official Notification Release Date16 June 2026
Online Application Start Date20 June 2026
Online Application Last Date10 July 2026
Online Written Exam Date19 July 2026

पद विवरण एवं शैक्षणिक योग्यता

District Project Manager में कुल 24 पद हैं और इसके लिए योग्यता Bachelor Degree और Master Degree होना चाहिए Agriculture, Management, Social Work, Rural Development, Horticulture में, और साथ ही साथ 3 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

Manager (Production and Storage) में भी कुल 24 पद हैं और इसके लिए योग्यता Bachelor Degree और Master Degree Agriculture, Management, Social Work, Rural Development, Horticulture में होना चाहिए और कम से कम 2 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

वहीं District Manager (MIS & Accounts) के लिए भी 24 पद हैं और इसके लिए योग्यता B.Com या M.Com में होना चाहिए और साथ ही साथ 1 साल का एक्सपीरियंस MIS & Accounts में होना चाहिए।

Jharkhand SIDHKOFED Vacancy 2026 Age Limit

CategoryAge Limit
Minimum Age (All Categories)21 Years
General / EWS (Male)21 to 35 Years
EBC 21 to 37 Years
BC21 to 37 Years
Female (Gen / EWS / EBC / BC)21 to 38 Years
SC / ST (Male & Female)21 to 40 Years

Jharkhand SIDHKOFED Vacancy 2026 आवेदन शुल्क

इस भर्ती में JAP-IT Administrative Fee ₹100 प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए देय है और SIDHKOFED Fee के तहत General Category के लिए ₹300 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं Reserved Category के लिए ₹200 आवेदन शुल्क रखा गया है।

Age Relaxation

CategoryAge Relaxation
PwD (Persons with Disabilities)10 Years
Ex-Servicemen5 Years (In Addition to Category Age Relaxation)

Jharkhand SIDHKOFED Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार का चयन कुछ इस प्रकार होगा। सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी, जो 50 अंकों की होगी। इसके बाद शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और अंत में 20 अंकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। इसी के आधार पर आपकी मेरिट तैयार की जाएगी।

  • Written exam
  • Shortlisting
  • Document verification
  • Interview

वेतन विवरण (Salary Details)

Post NameMonthly Salary
District Project Manager₹50,000/-
District Manager Production and Storage₹40,000/-
District Manager MIS & Accounts₹35,000/-

Jharkhand SIDHKOFED Vacancy 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट और सर्टिफिकेट (यदि हो)
  • एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Jharkhand SIDHKOFED Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जाने के पश्चात ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के द्वारा रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन हो जाने के पश्चात भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आप अपनी पर्सनल डिटेल्स और एजुकेशन की जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में आप सबमिट किए गए फॉर्म का एक प्रिंटआउट सुरक्षित डाउनलोड कर लें, ताकि आगे किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

Important Links

Disclaimer:- इस आर्टिकल में दी गई जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवार फॉर्म भरने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें। इसके पश्चात ही आवेदन करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. Jharkhand SIDHKOFED Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

Ans: इस भर्ती में कुल 72 पदों पर बहाली की जाएगी।

Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q3. आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?

Ans: आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है।

Q4. चयन कैसे होगा?

Ans: चयन ऑनलाइन परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Q5. District Project Manager की सैलरी कितनी है?

Ans: इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹50,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

Q6. आवेदन शुल्क कितना है?

Ans: General वर्ग के लिए ₹300 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹200 शुल्क रखा गया है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को ₹100 JAP-IT शुल्क भी देना होगा।

Q7. आवेदन कैसे करें?

Ans: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q8. इस भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है?

Ans: Bachelor Degree या Master Degree पास उम्मीदवार, जिनके पास आवश्यक अनुभव है, वे आवेदन कर सकते हैं।

Anup Kumhar

Anup Kumhar

Anup Kumhar is the Founder and Content Writer at CareerBindu.com. He writes about government jobs, recruitment, admit cards, results, exam updates, and government schemes, providing accurate and easy-to-understand information for students and job seekers.

Leave a Comment