Jharkhand Para Medical Admission 2026: Jharkhand Combined Entrance Competitive Examination Board (JCECEB) के द्वारा Jharkhand paramedical entrance competitive परीक्षा के लिए आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है ऐसे में जो भी उम्मीदवार दसवीं पास है वे लोग dresser/medical lab assistant / radiographer attendant के लिए आवेदन कर सकते हैं और जो उम्मीदवार 12वीं पास है साइंस में फिजिक्स केमेस्ट्री मैथमेटिक्स या फिर बायोलॉजी के साथ वे लोग diploma in pharmacy course या फिर diploma in paramedical course इन दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं
आवेदन करने की तिथि 30 जून 2026 से लेकर 15 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती की सभी जानकारी जैसे की योग्यता एप्लीकेशन फी आयु सीमा की पूरी जानकारी दी गई है।
Jharkhand Para Medical Admission 2026 Highlights
| Organisation | Jharkhand Combined Entrance Competitive Examination Board (JCECEB) |
| Application mode | Online |
| Registration date:- | 30 june to 15 July 2026 |
| Correction window:- | 16 July to 17 July 2026 |
| Course Duration | Inter Leval Diploma in Pharmacy:- 2 Years 3 Month Diploma in Paramedical Course:- 2 Years Matric Leval Cartificate Course 1 Year |
| Official website:- | https://jceceb.jharkhand.gov.in/ |
Jharkhand Para Medical Admission 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां
जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे सभी 30 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 रखी गई है। फॉर्म भरने में कोई गलती होने पर सुधार करने की तिथि 16 जुलाई से लेकर 17 जुलाई 2026 रखी गई है। परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी और परीक्षा के लिए केंद्र रांची रखा गया है।
Jharkhand Para Medical Admission 2026 में कौन-कौन से Course हैं?
- Diploma in Pharmacy
- Diploma in Paramedical
- Certificate Course
Jharkhand Para Medical 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता
1. Diploma in Pharmacy
डिप्लोमा फार्मेसी कोर्स के लिए उम्मीदवार को इंटरमीडिएट साइंस में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स या फिर बायोलॉजी के साथ होना चाहिए। केवल तभी इसमें आवेदन कर सकते हैं।
2. Diploma in Paramedical Course
डिप्लोमा पैरामेडिकल कोर्स में 10+2 इंटरमीडिएट साइंस में पास होना चाहिए।
3. Dresser / Medical Lab Assistant / Radiographer Attendant
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार केवल 10वीं पास होना चाहिए। तभी इसमें आवेदन कर सकते हैं।

Jharkhand Para Medical 2026 आयु सीमा
आवेदन करने के लिए आयु सीमा Diploma in Pharmacy Course के लिए कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, Diploma in Paramedical Course / Dresser / Medical Lab Assistant / Radiographer Attendant के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
Jharkhand Para Medical 2026 आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पिछड़ी जाति और पिछड़ी जनजाति के लिए ₹900 आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और सभी महिलाओं के लिए ₹450 आवेदन शुल्क रखा गया है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क देना नहीं पड़ेगा।
Jharkhand Para Medical Course Duration
1. Inter Leval
- Diploma in Pharmacy:- 2 Years 3 Month
- Diploma in Paramedical Course:- 2 Years
2. Matric Leval
- Cartificate Course 1 Year
Jharkhand Para Medical प्रवेश परीक्षा का पैटर्न
Diploma in Pharmacy and Diploma in Paramedical Course
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| इंटरमीडिएट (PCM समूह) | भौतिक विज्ञान – 50 प्रश्न, रसायन विज्ञान – 50 प्रश्न, गणित – 50 प्रश्न (कुल 150 प्रश्न) |
| इंटरमीडिएट (PCB समूह) | भौतिक विज्ञान – 50 प्रश्न, रसायन विज्ञान – 50 प्रश्न, जीव-विज्ञान – 50 प्रश्न (कुल 150 प्रश्न) |
Certificate Course Exam Pattern
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| मैट्रिक स्तर | गणित – 50 प्रश्न, विज्ञान – 50 प्रश्न, सामान्य ज्ञान – 50 प्रश्न (कुल 150 प्रश्न) |
Jharkhand Para Medical 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर ईमेल आईडी
Jharkhand Para Medical के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
नीचे बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- यदि आप प्रथम बार आवेदन कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के द्वारा कर लें।
- अब आवेदन लिंक पर क्लिक करें, फिर फोटो, सिग्नेचर, भर्ती से संबंधित दस्तावेज तथा सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक अपलोड करें।
- अब आप अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें, ताकि आगे किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें
- आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना को एक बार जरूर पढ़ें।
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
- फोटो और हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करने से पहले फॉर्म एक बार जरूर चेक करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकालें।
- अंतिम तिथि का इंतजार न करें, समय रहते आवेदन कर दें।
झारखंड पारा मेडिकल एडमिशन 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?
- 10वीं पास (सर्टिफिकेट कोर्स के लिए)
- 12वीं PCM
- 12वीं PCB
- झारखंड के विद्यार्थी केवल इसमें आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड पारा मेडिकल कोर्स क्यों चुनें?
यदि आप मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो झारखंड पैरामेडिकल कोर्स आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इस कोर्स को करने के पश्चात आपको सरकारी और निजी अस्पतालों में नौकरी करने का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग होम, हेल्थ सेक्टर और डायग्नोस्टिक सेंटर में भी काम करने का मौका मिलता है। यदि आप कम समय में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Jharkhand Para Medical करने के बाद कौन-कौन सी नौकरी मिल सकती है?
- फार्मासिस्ट
- लैब टेक्नीशियन
- रेडियोग्राफर
- एक्स-रे टेक्नीशियन
- ओटी टेक्नीशियन
- ईसीजी टेक्नीशियन
- ब्लड बैंक टेक्नीशियन
- सरकारी अस्पताल में नौकरी
- निजी अस्पताल में नौकरी
- डायग्नोस्टिक सेंटर में नौकरी
महत्वपूर्ण लिंक
| आधिकारिक वेबसाइट | https://jceceb.jharkhand.gov.in/ |
| आधिकारिक नोटिफिकेशन | यहां क्लिक करें |
| ऑनलाइन आवेदन लिंक | यहां क्लिक करें |
| होम पेज | यहां क्लिक करें |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. झारखंड पारा मेडिकल एडमिशन 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होगा?
ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू हो चुका है।
Q2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
Q3. झारखंड पारा मेडिकल प्रवेश परीक्षा कब आयोजित होगी?
यहां परीक्षा 2 अगस्त 2026 को रविवार के दिन रांची में लिया जाएगा।
Q4. Diploma Pharmacy के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का 12वीं (विज्ञान) में फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा गणित या जीव विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
Q5. आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?
उम्मीदवार JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
निष्कर्ष
झारखंड पैरामेडिकल उन लोगों के लिए अच्छा है, जो जल्दी नौकरी करना चाहते हैं। यदि आप भी 10वीं या 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स या फिर बायोलॉजी के साथ पास हैं, तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 रखी गई है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वह सभी जानकारी आधिकारिक सूचना के आधार पर दी गई है। किंतु आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक सूचना को अवश्य पढ़ें। इसके पश्चात ही आवेदन करें।