Jharkhand JSSC Kakshpal Vacancy 2026

Jharkhand JSSC Kakshpal 2026: Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) ने कक्षपाल के लिए 1733 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें से रेगुलर वालों के लिए 1698 पद हैं, वहीं बैकलॉग वालों के लिए 35 पद हैं। जो भी उम्मीदवार झारखंड में एक शानदार नौकरी की तलाश में हैं, तो वह इस फॉर्म के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 20 मई से आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं और झारखंड कक्षपाल की अंतिम तिथि 19 जून रखी गई है। इसमें केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो भारत सरकार द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास हैं। कक्षपाल भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी आपको नीचे आसान शब्दों में दी गई है।

Jharkhand JSSC Kakshpal Vacancy 2026 Overview

  • Organization:- Jharkhand staff selection commission
  • Post Name:- Jharkhand kakshpal
  • Total Post:- 1733 Post
  • Application Mode:- online
  • Registration date:- 20 May – 19 June 2026
  • Job Location:- Jharkhand
  • Official Website:- jssc.jharkhand.gov.in

Jharkhand JSSC Kakshpal 2026 Notification

झारखंड में जो भी उम्मीदवार एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, तो उन लोगों के लिए Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) के द्वारा कक्षपाल का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इच्छुक एवं योग्य हैं, महिला एवं पुरुष दोनों ही, और कक्षपाल भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो वह लोग 19 जून 2026 से पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं अगर योग्यता की बात करें, तो केवल दसवीं पास होना चाहिए, जो भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

वहीं अगर सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में बात करें, तो इसमें सबसे पहले आपका ऑनलाइन एग्जामिनेशन लिया जाएगा, जो OMR आधारित होगा। फिर फिजिकल टेस्ट और अंत में आपका मेडिकल एग्जामिनेशन लिया जाएगा। इसी के आधार पर फाइनल सिलेक्शन होगा। साथ ही बता दें कि जनरल/OBC वालों के लिए हाइट 160 सेमी होनी चाहिए और चेस्ट 81 सेमी, ST/SC वालों के लिए 155 सेमी हाइट और 79 सेमी चेस्ट रखी गई है।

वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए 148 सेमी हाइट रखी गई है, चेस्ट नहीं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

Jharkhand JSSC Kakshpal Official Notification

Jharkhand JSSC Kakshpal भर्ती इतनी खास क्यों है?

यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा मौका है, जो 10वीं पास करने के बाद सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इसमें केवल 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। झारखंड में सरकारी नौकरी पाने और एक अच्छी नौकरी हासिल करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती काफी खास मानी जा रही है।

Jharkhand JSSC Kakshpal 2026 Vacancy Details

CategoryRegularBacklog
Male163419
Female6416
Total1733

Jharkhand JSSC Kakshpal 2026 शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार की योग्यता केवल दसवीं पास होनी चाहिए, सरकार द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन के Page No. 7 पढ़ सकते हैं।

आवेदन करने से पहले इन बातों का जरूर ध्यान रखें

  • आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता और आयु सीमा की एक बार जांच अवश्य कर लें।
  • आवेदन फॉर्म में वही जानकारी भरें, जो आपके दस्तावेजों में दर्ज है।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि आवेदन करते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सक्रिय रखें, क्योंकि आगे की सभी सूचनाएं इसी के माध्यम से प्राप्त हो सकती हैं।

Age Limit

Minimum Age Maximum Age
UR/EWS (Male)18 years25 years
OBC 1 / OBC 2 (Male)18 years27 years
UR/ EWS / OBC 1 / OBC 2 (Femal)18 years28 years
ST / SC (Female)18 years30 years

आवेदन शुल्क

  • सामान्य (UR) / ओबीसी-1 / ओबीसी-2 उम्मीदवार : ₹100/-
  • अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवार : ₹50/-

आवेदन करते समय लगने वाले दस्तावेज़

  • शिक्षा प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र
  • निवास प्रमाण-पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
  • पहचान का प्रमाण (आधार कार्ड, पैन कार्ड)
  • स्कैन किए गए हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 20 मई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 19 जून 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 21 जून 2026
  • आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) की तिथि : 22 जून से 24 जून 2026

शारीरिक मापदंड (Physical Standard)

  • UR/OBC/EWS (पुरुष) : ऊंचाई 160 सेमी और सीना 81 सेमी
  • ST/SC (पुरुष) : ऊंचाई 155 सेमी और सीना 79 सेमी
  • महिला उम्मीदवार : ऊंचाई 148 सेमी (सीने का माप लागू नहीं)

Selection Process

  • Written exam (OMR Based)
  • Physical test
  • Medical examination

Jharkhand JSSC Kakshpal 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
Jharkhand JSSC Kakshpal Official Website
  • होम पेज पर आवेदन लिंक के ऊपर क्लिक करें।
  • फिर अपना रजिस्ट्रेशन ईमेल आईडी और फोन नंबर के द्वारा करें।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छी तरीके से भरें।
  • दसवीं की मार्कशीट, महत्वपूर्ण कागजात, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें, भविष्य के लिए।

Important Links

Jharkhand JSSC Kakshpal नौकरी के फायदे

कक्षपाल भर्ती झारखंड के युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। इस पद पर नौकरी मिलने के बाद उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी की सुविधा, नियमित वेतन और भविष्य में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इसलिए 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती काफी खास मानी जा रही है।

Conclusion

हमने इस लेख में आपको Jharkhand JSSC Kakshpal भर्ती की संपूर्ण जानकारी विस्तार से बताई है, जैसे कि आवेदन तिथि, योग्यता, फिजिकल टेस्ट, चयन प्रक्रिया आदि। यह सभी जानकारी विस्तार से बताई गई है। जो भी उम्मीदवार झारखंड में JSSC Kakshpal के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो वह समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप लोगों को यह जानकारी अच्छी लगी है, तो अपने दोस्तों के साथ इस आर्टिकल को जरूर शेयर करें।

Jharkhand JSSC Kakshpal 2026 FAQs

Q1. Jharkhand JSSC Kakshpal में कुल कितने पद हैं?

इसमें कुल 1733 पद रखे गए हैं, जिसमें 1698 रेगुलर और 35 पद बैकलॉग उम्मीदवारों के लिए हैं।

Q2. Jharkhand Kakshpal के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

अतिम तिथि 19 जून 2026 रखी गई है।

Q3. Jharkhand Kakshpal के लिए योग्यता क्या है?

उम्मीदवार केवल दसवीं पास होना चाहिए, जो भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से हो।

Q4. Jharkhand JSSC Kakshpal में चयन प्रक्रिया क्या है?

इस भर्ती में सबसे पहले ऑनलाइन OMR आधारित परीक्षा होगी, फिर फिजिकल टेस्ट और अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन लिया जाएगा।

Q5. Jharkhand JSSC Kakshpal के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Q6. Jharkhand JSSC Kakshpal में आवेदन शुल्क कितना है?

Ans. UR/OBC उम्मीदवारों के लिए ₹100 तथा SC/ST उम्मीदवारों के लिए ₹50 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

Leave a Comment