India Post GDS Vacancy 2026: दसवीं पास युवाओं के लिए मौका

Published on: August 27, 2026
India Post GDS Vacancy
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

India Post GDS Vacancy 2026: ऐसे जो भी अभ्यर्थी है जो 10वीं पास किए हुए हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं महिला एवं पुरुष दोनों ही अभ्यर्थी तो आप सभी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट इंडिया पोस्ट की तरफ से जारी कर दिया गया है। आप सभी को बताना चाहेंगे कि ग्रामीण डाक सेवक GDS ऑनलाइन Engagement Schedule-II जुलाई 2026 का आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और इस भर्ती के माध्यम से Branch Postmaster, Assistant Branch Postmaster, Dak Sevak के पदों पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में सबसे खास बात यह है कि इसमें आपकी कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी ना ही इंटरव्यू लिया जाएगा।

इस भर्ती में आपके 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार किया जाएगा और मेरिट के आधार पर आपका इसमें चयन किया जाएगा। यदि आप 10वीं पास किए हुए और आपका अंक अच्छा है तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे दिया गया है।

India Post GDS Vacancy 2026 Overview

जानकारीविवरण
विभाग का नामभारतीय डाक विभाग
भर्ती का नामGramin Dak Sevak
कुल पदों की संख्या25000+
शेड्यूलSchedule-II July 2026
पदों का नामBPM, ABPM एवं Dak Sevak
चयन प्रक्रिया10वीं के अंकों से मेरिट
आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in

India Post GDS Vacancy 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथि

GDS Schedule- ll July 2026 के लिए कई चरणों में आवेदन किया जाएगा।

One Time Registration OTR की शुरुआत 31 अगस्त 2026 से शुरू कर दिया जाएगा और उम्मीदवार 19 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। इसके अलावा उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर 2026 से कर पाएंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे तक रखा गया है साथ ही साथ आप सभी को बता दे कि यदि फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि हो जाती है तो इसके लिए 23 सितंबर से लेकर 24 सितंबर 2026 शाम 5:00 तक आप इसमें करेक्शन भी कर पाएंगे।

यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अंतिम तिथि का प्रतीक्षा न करें समय रहते ही आवेदन करें।

India Post GDS Vacancy 2026 मैं कौन-कौन से पद शामिल है

भारतीय डाक विभाग कि इस भर्ती में कई अनेक पद है जिसमें से मुख्य पद Branch Postmaster, Assistant Branch Postmaster और Dak Sevak है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पदों की जानकारी डिवीजन और ऑफिस के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसीलिए उम्मीदवार GDS Online Engagement Portal पर उपलब्ध अपने क्षेत्र मैं उपलब्ध पद ऑफिस पोस्ट आईडी जैसी जानकारी जरूर देखें।

India Post GDS Vacancy 2026 के लिए आयु सीमा

जीडीएस पदों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष तय की गई है जबकि अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष रखी गई है और आयु की गणना आवेदन करने की अंतिम तिथि के आधार पर रखा गया है जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दिया जाएगा। जैसे कि ST,SC उम्मीदवारों को 5 वर्ष, OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष, PwBD उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

India Post GDS Vacancy 2026 के लिए आवेदन शुल्क

यदि जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग उम्मीदवार और महिलाओं को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। जिन उम्मीदवारों को शुल्क देना होगा उन्हें UPI Credit Card, Debit Card या फिर Net Banking के माध्यम से जमा करना होगा।

India Post GDS Vacancy 2026 मैं सैलरी कितनी होगी

भारतीय डाक विभाग कर्मचारी को Time Related Continuity Allowances (TRCA) के आधार पर वेतन दिया जाएगा। Branch Post Master के लिए ₹12,000 से लेकर ₹29,380 तक दिया जाएगा। वही Assistant Postmaster और Dak Sevak के लिए ₹10000 से लेकर ₹24,470 तक दिया जाएगा इसके अलावा सरकारी नियम के अनुसार Allowances और अन्य लाभ दिया जाएगा।

India Post GDS Vacancy 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

GDS भारती के लिए आवेदन काफी सरल है आप नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले India Post GDS की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
  • GDS Online Engagement Portal को ओपन करें फिर One-Time Registration (OTR) पूरा करें।
  • इसके पश्चात रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अब दसवीं की जानकारी और व्यक्तिगत जानकारी भरे।
  • आप अपने लिए डिवीजन और पोस्ट प्रेफरेंस चुने।
  • फिर महत्वपूर्ण दस्तावेज फोटो सिग्नेचर आदि अपलोड करें।
  • ₹100 आवेदन शुल्क का भुगतान करें। नीचे सबमिट बटन पर क्लिक करके उसका एक प्रिंटआउट निकाल ले।

आवेदन करने से पहले इन बातों का विशेष ध्यान रखें

जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को यहां जरूर देखना चाहिए कि उनके द्वारा चुने गए डिवीजन और संबंधित पोस्ट में स्थानीय भाषा की पात्रता पूरी होती है या नहीं और इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय यह भी ध्यान रखें की आवेदन फार्म में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि न हो।

India Post GDS Vacancy 2026 महत्वपूर्ण लिंक

आधिकारिक वेबसाइट यहां पर क्लिक करें
आधिकारिक सूचना यहां पर क्लिक करें

India Post GDS Vacancy 2026 (FAQs)

Q1. Indian Post GDS भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता है?

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

Q2. India Post GDS मैं कौन-कौन से पद शामिल है?

इस भर्ती में Branch Post Master, Assistant Branch Postmaster और Dak Sevak के पद शमिल है।

Q3. India Post GDS की सैलरी क्या है?

Branch Postmaster के लिए ₹12,000 से लेकर ₹29,380 और Assistant Branch Postmaster और Dak Sevak के लिए ₹ 10,000 से लेकर ₹ 24,470 तक है।

Anup Kumhar

Anup Kumhar

Anup Kumhar is the Founder and Content Writer at CareerBindu.com. He writes about government jobs, recruitment, admit cards, results, exam updates, and government schemes, providing accurate and easy-to-understand information for students and job seekers.

2 thoughts on “India Post GDS Vacancy 2026: दसवीं पास युवाओं के लिए मौका”

Leave a Comment