BPSSC Bihar Daroga Vacancy 2026: आवेदन की पूरी जानकारी

BPSSC Bihar Daroga Vacancy 2026: बिहार में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर आ चुकी है। बता दें कि बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन की तरफ से 150 पदों पर बिहार दरोगा के लिए आधिकारिक रूप से सूचना जारी कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी किसी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास किए हुए हैं और जिनकी उम्र कम से कम 20 वर्ष है, वे सभी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 रखी गई है। इस भर्ती में आपको लेवल-6 का वेतन दिया जाएगा। यदि आप बिहार दरोगा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन से जुड़ी सारी प्रक्रिया नीचे दी गई है।

BPSSC Bihar Daroga Vacancy 2026 Overview Table

OrganisationBihar Police subordinate service commission (BPSSC)
Post NamePolice Sub Inspector (SI) / Daroga
Total Post150 Post
Advertisement Number09/2026
Pay levelLeval 6
Registration Date9 July 2026 to 9 August 2026
Application Fee₹100 (For All Candidates)
Official WebsiteBPSSC.bihar.gov.in

BPSSC Bihar Daroga Vacancy 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

बिहार दरोगा के लिए नोटिफिकेशन 3 जुलाई 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी 9 जुलाई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 रखी गई है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करेंगे, वे समय सीमा के भीतर ही आवेदन कर लें। अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

BPSSC Bihar Daroga Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 150 पद हैं, जिसमें से सबसे अधिक 60 पद आरक्षित वर्ग के लिए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 15 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 27 पद, अनुसूचित जाति के लिए 24 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 18 पद, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 4 पद तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 2 पद हैं। नीचे दिए गए टेबल में इसे विस्तार से दिया गया है।

श्रेणीकुल रिक्तियांमहिलाओं के लिए 35% आरक्षित पद
सामान्य (UR)6021
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)155
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)279
अनुसूचित जाति (SC)248
पिछड़ा वर्ग (BC)186
पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female)4
अनुसूचित जनजाति (ST)2
कुल15049
BPSSC Bihar Daroga Vacancy 2026 Notification

BPSSC Bihar Daroga Vacancy 2026 के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर यानी दरोगा के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है? यदि आप किसी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास किए हुए हैं और आपकी आयु सीमा कम से कम 20 वर्ष तथा अधिकतम 37 से 42 वर्ष है, तो आप इसमें आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

चयन कैसे होगा?

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर यानी दरोगा के लिए चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें प्रीलिम्स और मेंस होगा। इसके बाद फिजिकल, फिर मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। किंतु आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना को जरूर पढ़ें।

BPSSC Bihar Daroga Vacancy 2026 के लिए शारीरिक योग्यता

सभी वर्गों के लिए शारीरिक योग्यता पूरी करना अनिवार्य है, जिसमें पुरुषों के लिए लंबाई और छाती, जबकि महिलाओं के लिए केवल वजन शामिल है। ये सभी मापदंड इसलिए निर्धारित किए गए हैं कि उम्मीदवार पुलिस सेवा के लिए सक्षम है या नहीं।

लंबाई

  • सामान्य वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम 165 सेंटीमीटर होना चाहिए।
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए न्यूनतम 160 सेंटीमीटर होना चाहिए।
  • सभी वर्गों की महिलाओं के लिए न्यूनतम 155 सेंटीमीटर होना चाहिए।

सीना (केवल पुरुषों के लिए)

  • बिना फुलाए: न्यूनतम 81 सेंटीमीटर
  • फुलाकर: न्यूनतम 86 सेंटीमीटर

नोट: फुलाने के बाद सीने में कम से कम 5 सेंटीमीटर का अंतर होना चाहिए।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए

  • बिना फुलाए: न्यूनतम 79 सेंटीमीटर
  • फुलाकर: न्यूनतम 84 सेंटीमीटर

नोट: फुलाने के पश्चात सीने में कम से कम 5 सेंटीमीटर का अंतर होना चाहिए।

महिलाओं के लिए योग्यता

महिलाओं के लिए सीने की माप नहीं की जाएगी, किंतु महिला उम्मीदवार का वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।

BPSSC Bihar Daroga Vacancy 2026 के लिए वेतन और मिलने वाले अन्य लाभ

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर में सम्मानजनक नौकरी के साथ-साथ अच्छी सैलरी भी देखने को मिलती है। इस भर्ती में आपको सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-6 का वेतन दिया जाएगा, जिसमें बेसिक पे ₹35,400 होगा। इसके अनुसार मंथली सैलरी ₹49,772 से लेकर ₹54,212 तक दी जाएगी, जिसमें इन-हैंड सैलरी आपको ₹49,000 से लेकर ₹54,000 के बीच देखने को मिल सकती है। इसमें आपका अलाउंस भी शामिल रहेगा, जैसे कि DA, HRA, Transport Allowance, Medical Allowance और Uniform Allowance। इन सभी प्रकार के अलाउंस को मिलाकर आपको ₹49,000 से लेकर ₹54,000 के बीच दिया जाएगा।

BPSSC Bihar Daroga Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन करने से पहले क्या तैयार रखें?

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड
  • स्नातक की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

BPSSC Bihar Daroga Vacancy 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना है।
  • फिर होम पेज पर बिहार दरोगा भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आप नए हैं, तो सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • फोटो, सिग्नेचर और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • ₹100 आवेदन शुल्क जमा करके नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में फॉर्म का एक पीडीएफ जरूर डाउनलोड कर लें।

BPSSC Bihar Daroga Vacancy 2026 के लिए आवेदन करते समय किन गलतियों से बचें?

  • गलत जानकारी दर्ज न करें।
  • अधूरे आवेदन पत्र जमा न करें।
  • गलत दस्तावेज अपलोड न करें।
  • अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारी एक बार अवश्य जांच लें।

BPSSC Bihar Daroga Vacancy 2026 के लिए महत्वपूर्ण लिंक

BPSSC Official Websitehttps://bpssc.bihar.gov.in/
BPSSC Official NotificationDownload Here
Apply LinkClick Here (Link Active on 09/07/2026)
More Govt Jobscareerbindu

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में BPSSC Bihar Daroga Vacancy 2026 के लिए जो भी जानकारी दी गई है, वह आधिकारिक सूचना के आधार पर दी गई है। किंतु यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक सूचना जरूर पढ़ें। इसके पश्चात ही आवेदन करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. BPSSC Bihar Daroga Vacancy 2026 के लिए आवेदन कब से होगा?

Ans: BPSSC Bihar Daroga Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जुलाई 2026 से शुरू होकर 9 अगस्त 2026 तक चलेगा।

Q2. बिहार दरोगा भर्ती 2026 में कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

Ans: इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास किए हुए हैं और जिनकी आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष से लेकर 42 वर्ष के बीच है। केवल वही उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं।

Q3. बिहार दरोगा भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

Ans: बिहार पुलिस दरोगा में कुल 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Q4. बिहार दरोगा भर्ती 2026 में चयन कैसे होगा?

Ans: सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद फिजिकल, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। सभी चरण पूरे होने के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

Q5. बिहार दरोगा भर्ती 2026 में कितनी सैलरी मिलेगी?

Ans: इस भर्ती में लेवल-6 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही नियमानुसार अन्य सरकारी भत्तों का भी लाभ मिलेगा।

Q6. बिहार दरोगा भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

Ans: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन पूरा कर सकते हैं।

Q7. बिहार दरोगा भर्ती 2026 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans: बिहार दरोगा भर्ती 2026 से जुड़ी सभी जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in है।

Leave a Comment