Bihar BSFC Vacancy 2026: 259 पदों पर भर्ती

Published on: August 26, 2026
Bihar BSFC Vacancy 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Bihar BSFC Vacancy 2026: बिहार में यदि आप भी एक अच्छी नौकरी की तलाश में है तो आप सभी को बता दे कि बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) की तरफ से विभिन्न पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत Assistant manager, Assistant Account Officer, Accountant Quality Controller और Lower Division Clerk (LDC) पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त 2026 से लेकर 24 सितंबर 2026 तक किसी भी समय ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं और साथ ही साथ आप सभी उम्मीदवारों को बता दे की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया यह तमाम प्रकार की जानकारी आगे दिया गया है।

Bihar BSFC Vacancy 2026 Highlight

विवरणजानकारी
आयोग का नाम Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board (BCECEB)
भर्ती का नामBihar BSFC Vacancy 2026
पदों की संख्या259
पदों का नामAssistant Manager, AAO, Accountant, Quality Controller, LDC
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://bceceboard.bihar.gov.in/

Bihar BSFC Vacancy 2026 महत्वपूर्ण तिथि

आयोग की तरफ से आधिकारिक नोटिफिकेशन 24 अगस्त 2026 को जारी किया गया है और उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर 2026 तक कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आवेदन शुल्क 25 सितंबर 2026 तक कर सकते हैं और आवेदन सुधार की तिथि 26 सितंबर से लेकर 28 सितंबर 2026 रखा गया है फिलहाल परीक्षा को लेकर कोई तिथि जारी नहीं किया गया है।

Bihar BSFC Vacancy 2026 आयु सीमा

इस भर्ती में उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए जबकि सामान्य वर्ग पुरुष उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग की महिलाएं, अन्य पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए वहीं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है।

Bihar BSFC Vacancy 2026 आवेदन शुल्क

यदि आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला उम्मीदवार के लिए ₹1200 रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग उम्मीदवार के लिए ₹600 आवेदन शुल्क रखा गया है। बाकी भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और UPI के द्वारा किया जाएगा।

Bihar BSFC Vacancy 2026 के लिए शिक्षण योग्यता और पदों की संख्या

पदों का नामशैक्षणिक योग्यताकुल पदों की संख्या
Assistant ManagerMBA/PGDBM/PGDM81
Assistant Account OfficerB.com + CA या फिर B.com + 5 वर्ष की संबंधित क्षेत्र में अनुभव06
AccountantB.com + CA Inter11
Quality ControllerB.sc Agriculture या फिर संबंधित क्षेत्र में B.Tech/B.E38
Lower Division Clerkकिसी भी विषय में Graduation+Computer Typing/Proficiency123
Total post259

Bihar BSFC Vacancy 2026 के लिए चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवार का चयन कई चरणों में किया जाएगा।

  • Computer Based test CBT
  • Computer typing test
  • Counselling & document verification
  • Medical fitness examination

Bihar BSFC Vacancy 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार को BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • जाने के पश्चात अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन हो जाने के पश्चात आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके स्क्रीन पर एक विंडो ओपन होगा
  • इसके बाद अपनी शैक्षिक योग्यता फोटो सिग्नेचर और महत्वपूर्ण दस्तावेज को सही फॉर्मेट में अपलोडकरें।
  • अब अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • अब फॉर्म को अच्छी तरीके से चेक करके नीचे सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • सबमिट करने के पश्चात फ्रॉम का एक प्रिंटआउट जरूर निकले ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो।

Bihar BSFC Vacancy 2026 आवेदन लिंक

आधिकारिक पोर्टलयहां पर क्लिक करें
आवेदन लिंक यहां पर क्लिक करें
आधिकारिक सूचनायहां पर क्लिक करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 रखा गया है।

Q2. इस भर्ती में कुल कितने पदों पर वैकेंसी है?

इस भर्ती में कुल 259 पदों पर वैकेंसी है।

Q3. इस भर्ती में आयु सीमा क्या है?

न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा वर्गों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

इसे भी पढ़ें:

Anup Kumhar

Anup Kumhar

Anup Kumhar is the Founder and Content Writer at CareerBindu.com. He writes about government jobs, recruitment, admit cards, results, exam updates, and government schemes, providing accurate and easy-to-understand information for students and job seekers.

1 thought on “Bihar BSFC Vacancy 2026: 259 पदों पर भर्ती”

Leave a Comment