East Coast Railway Apprentice Form 2026: 10वीं और आईटीआई पास करें आवेदन

Published on: August 24, 2026
East coast Railway Apprentice
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

East Coast Railway Apprentice Form 2026: East Coast Railway के तरफ से अप्रेंटिस के लिए 1599 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार 10वीं पास के साथ-साथ ITI पास किए हुए हैं तो वे सभी East Coast Railway भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।‌ अप्रेंटिस भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म 26 अगस्त 2026 से शुरू किया जाएगा और उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार का कोई परीक्षा नहीं लिया जाएगा।

इस भर्ती में उम्मीदवार का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा यदि आप इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य है और इसमें आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन करने से पहले योग्यता, उम्र सीमा और अप्रेंटिस से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी नीचे दिया गया है।

East coast Railway Apprentice Form 2026 Overview

जानकारीविवरण
रेलवेEast Coast Railway
भर्ती का नामact apprentice
कुल पद1599
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
चयन प्रक्रियामेरिट लस्ट
आधिकारिक वेबसाइट rrcbbs.org.in

East Coast Railway Apprentice Form 2026 महत्वपूर्ण तिथि

East coast Railway की ओर से अप्रेंटिस 21 अगस्त 2026 को जारी किया गया है और उम्मीदवार 26 अगस्त 2026 शाम 5 बजे से लेकर 15 सितंबर 2026 शाम 5:00 तक ऑनलाइन माध्यम से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक सूचना जारी होने की तिथि 21 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि26 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि15 सितंबर 2026

East Coast Railway Apprentice Form 2026 के लिए आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹100 रखा गया है, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए भी ₹100 रखा गया है, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी ₹100 रखा गया है जबकि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, दिव्यांग उम्मीदवार और महिला उम्मीदवार के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया गया है। मतलब सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग उम्मीदवार के लिए ₹100 आवेदन शुल्क रखा गया है जबकि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति दिव्यांग उम्मीदवार और महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: Indian Navy SSR MR Result 2026 Link, Result Kab Aayega?

East Coast Railway Apprentice Form 2026 के लिए उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए उम्र सीमा की बात करें तो कम से कम उम्र सीमा 15 वर्ष होना चाहिए और अधिकतम 24 वर्ष और आयु की गणना 15 सितंबर 2026 के आधार पर किया जाएगा बाकी उम्र सीमा में छूट सरकार द्वारा नियम अनुसार दिया जाएगा। जैसे की अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी। अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 साल की छूट दी जाएगी। दिव्यांग उम्मीदवार को सरकार द्वारा नियम अनुसार छोड़ दी जाएगी।

East coast Railway Apprentice Form 2026 vacancy details

अप्रेंटिस के लिए कुल 1599 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें से सामान्य वर्ग के लिए 633 पद रखा गया है।अनुसूचित जाति के लिए 251 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 114 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 435 पद रखा गया है। बाकी दिव्यांग उम्मीदवार के लिए 164 पद रखा गया है।

East Coast Railway Apprentice Form 2026 के लिए योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की योग्यता केवल और केवल 10वीं पास के साथ-साथ ITI पास होना चाहिए और 10वीं में 50% के साथ पास होना चाहिए और ITI में संबंधित ट्रेड में प्रमाण पत्र होना चाहिए केवल तभी इसमें आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

East Coast Railway Apprentice Form 2026 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवार का चयन 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा आपके 10वीं कक्षा में जितने अच्छे अंक होंगे चयन होने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी। इस भर्ती में सबसे खास बात यह है कि इसमें आपका लिखित परीक्षा नहीं लिया जाएगा। कोई इंटरव्यू नहीं होगा डायरेक्ट 10वीं के अंकों के आधार पर आपका चयन होगा।

East Coast Railway Apprentice Form 2026 दस्तावेज

  • दसवीं कक्षा की मार्कशीट
  • आईटीआई की मार्कशीट
  • जाति प्रमाणपत्र, यदि लागू हो तो
  • EWS प्रमाणपत्र, यदि लागू ह तो
  • PWBD प्रमाणपत्र, यदि लागू ह तो
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

East Coast Railway Apprentice Form 2026 कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाएं।
  • इसके पश्चात मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन कर ले।
  • रजिस्ट्रेशन हो जाने के पश्चात होम पेज पर अप्रेंटिस 2026 से 27 के लिंक पर क्लिक करें।
  • दसवीं कक्षा और आईटीआई की जानकारी दर्ज करें साथ ही साथ डॉक्यूमेंट को सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अब अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • अब फॉर्म को अच्छी तरीके से चेक करके नीचे सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक

आधिकारिक वेबसाइटयहां पर क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन लिंकयहां पर क्लिक करें
आधिकारिक सूचनायहां पर क्लिक करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. East Coast Railway Apprentice मैं कितने पद है?

इस भर्ती में कुल 1599 पद है।

Q2. East Coast Railway Apprentice का फॉर्म कब से शुरू होगा?

26 अगस्त 2026 से शुरू होगा।

Q3. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे तक रखा गया है।

Q4. East Coast Railway Apprentice के लिए योग्यता क्या है?

उम्मीदवार की योग्यता 10वीं में 50% अंक और संबंधित ट्रेड में ITI होना चाहिए।

Anup Kumhar

Anup Kumhar

Anup Kumhar is the Founder and Content Writer at CareerBindu.com. He writes about government jobs, recruitment, admit cards, results, exam updates, and government schemes, providing accurate and easy-to-understand information for students and job seekers.

1 thought on “East Coast Railway Apprentice Form 2026: 10वीं और आईटीआई पास करें आवेदन”

Leave a Comment