Jharkhand Para Teacher Vacancy 2026: संपूर्ण जानकारी देखें

Jharkhand para teacher vacancy 2026: ऐसे जो भी लोग पारा शिक्षक बनना चाहते हैं और B.Ed./D.El.Ed. या फिर JTET/CTET में डिग्री किए हुए हैं, तो आप लोगों के लिए Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) के द्वारा 7299 पदों पर आधिकारिक रूप से 22 जुलाई 2026 को आधिकारिक सूचना जारी कर दिया गया है।

यदि आप लोग इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो 31 जुलाई 2026 से लेकर 30 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, वेतन, उम्र सीमा, यह सभी जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है।

Jharkhand para teacher vacancy 2026 Short Details

Organisation NameJharkhand Staff Selection commission (JSSC)
Total Number of Post7299 Total Post
Class (1 to 5) :- 6101
Class (1 to 8):- 1198
Registration date31 July to 30 August 2026
Advertisement Number04/2026
Post NameTraining Assistant (Para Teacher)
Official Website Namejssc.jharkhand.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

ऐसे जो भी अभ्यर्थी हैं जो पारा शिक्षक बनना चाहते हैं और इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 जुलाई 2026 से लेकर 30 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, अभ्यर्थी समय सीमा के भीतर आवेदन करें, अंतिम तिथि का इंतजार न करें। साथ ही बता दें कि इस भर्ती की आधिकारिक सूचना 22 जुलाई 2026 को जारी की गई है।

Jharkhand Para Teacher Vacancy लिए शैक्षणिक योग्यता

Intermediate Trained Assistant Teacher (Para) (Classes 1–5)

यदि आप 1 से लेकर 5 कक्षा के शिक्षक बनना चाहते हैं, तो आपकी योग्यता 12वीं पास + D.El.Ed. या फिर टीचर ट्रेनिंग होना चाहिए + JTET या फिर CTET में योग्यता होनी चाहिए। केवल तभी आप सहायक आचार्य पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Graduate Trained Assistant Teacher (Classes 6 to 8)

यदि आप 6 से लेकर 8वीं कक्षा के शिक्षक बनना चाहते हैं, तो आपकी योग्यता स्नातक + B.Ed. + JTET या फिर CTET में योग्यता होनी चाहिए। केवल तभी आप इसमें आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: JSSC Inter Level Vacancy 2026 Apply Online for 326 Posts

Jharkhand Para Teacher Vacancy के लिए उम्र सीमा

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी कि JSSC के द्वारा पारा शिक्षक के लिए उम्र सीमा कम से कम 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम उम्र सीमा की बात करें तो 35 वर्ष रखी गई है। बाकी आरक्षित वर्ग को सरकार द्वारा नियम अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

आवेदन शुल्क

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा सामान्य वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग-I, पिछड़ा वर्ग-II और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क ₹50 रखा गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क निशुल्क रखा गया है।

Jharkhand Para Teacher Vacancy के लिए चयन प्रक्रिया क्या है।

अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया पारा शिक्षक में कुछ निम्न प्रकार से होगी। सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी, जो ऑब्जेक्टिव आधारित या फिर कंप्यूटर आधारित होगी। इसके पश्चात आप सभी का दस्तावेज़ वेरिफिकेशन होगा और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।

एग्जाम पैटर्न और सिलेबस

आप सभी की परीक्षा किस प्रकार होगी। सबसे पहले Paper I लैंग्वेज टेस्ट होगा, जो 200 मार्क्स का लिया जाएगा, जिसमें 2 घंटे का समय दिया जाएगा। Paper II रीजनल ट्राइबल भाषा का टेस्ट होगा, जिसमें आपको 100 मार्क्स दिए जाएंगे और इसमें भी 2 घंटे का समय दिया जाएगा, जबकि Paper III में General Studies, Social Science, Science, Mathematics, यह सभी का एग्जाम देना होगा और इसमें आपको 3 घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • आधार कार्ड / कोई वैध फोटो पहचान पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • स्नातक (Graduation) की मार्कशीट एवं डिग्री (यदि लागू हो)
  • D.El.Ed. / B.Ed. / समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
  • JTET / CTET उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

नोट: दस्तावेज की अंतिम सूची आधिकारिक सूचना पर दी हुई है। इसीलिए आवेदन करने से पहले उसे जरूर पढ़ें।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात वन टाइम रजिस्ट्रेशन ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के द्वारा करना है।
  • फिर आपको भर्ती से संबंधित पारा शिक्षक आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर भारती से संबंधित जो भी दस्तावेज मांगे गए है। उन सबको अपलोड करना है।
  • स्कैन किया गया फोटो, हस्ताक्षर और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सभी को सही फॉर्मेट में अपलोड करना है।
  • इसके पश्चात आधिकारिक सूचना के अनुसार अपना अपना आवेदन शुल्क जमा करना है।
  • अंत में फॉर्म को अच्छी तरीके से चेक करके सबमिट कर देना है, और उसका अंत में एक प्रिंटआउट डाउनलोड कर लेना है।

वेतन (Salary)

1 से लेकर 5 कक्षा के शिक्षक को लेवल 4 के तहत ₹25,500 से लेकर ₹81,100 दिया जाएगा, जबकि 6 से लेकर 8 के शिक्षक को लेवल 5 के तहत ₹29,200 से लेकर ₹93,300 तक दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Official Portaljssc.jharkhand.gov.in
Official Notification (Regular)Click Here
Official Notification (Backlog)Click Here
Apply LinkClick Here
(From 31/07/2026)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. झारखंड पारा शिक्षक मैं कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है?

इस भर्ती में कुल 7299 पदों पर भर्ती निकली है।

Q2. झारखंड पारा शिक्षक के लिए आवेदन कब से शुरू होगा?

आधिकारिक सूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 से शुरू होगा।

Q3. झारखंड पारा शिक्षक के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

पारा शिक्षक के लिए अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 रखी गई है।

Q4. झारखंड पारा शिक्षक में सैलरी कितनी दी जाएगी?

कक्षा 1 से लेकर 5वी तक के शिक्षा को लेवल 4 के तहत 25,500 से लेकर 81,100 तक दिया जाएगा। जबकि कक्षा 6 से लेकर 8वीं तक के शिक्षक को लेवल 5 के तहत 29,200 से लेकर 93,300 तक दिया जाएगा।

Leave a Comment