RRB Section Controller Vacancy 2026: यदि आप भी रेलवे द्वारा निकाली गई Section Controller पद के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि रेलवे द्वारा निकाली गई 03/2026 सूचना के तहत कुल 119 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा और जो भी अभ्यर्थी आधिकारिक सूचना के अनुसार योग्यता रखते हैं, वे सभी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 15 जुलाई से लेकर 14 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
RRB Section Controller Vacancy 2026 Overview
| Organisation | Railway Recruitment Board |
| Total No of Post | 119 Post |
| Post Name | Section Controller |
| Registration Date | 15 July 2026 to 14 August 2026 |
| Apply Mode | Online |
| Advertisement No | 03/2026 |
| Official Website | rrrbapply.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 27 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 12 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, आवेदन शुल्क का भुगतान 16 अगस्त 2026 तक किया जा सकता है। यदि आवेदन पत्र भरते समय किसी उम्मीदवार से किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, तो वे 17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन (Correction) कर सकते हैं।
कुल पदों की संख्या (Vacancy Details)
आरआरबी की ओर से सेक्शन कंट्रोलर के कुल 119 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे समय सीमा के भीतर आवेदन कर लें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
इसमें वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो स्नातक (ग्रेजुएशन) पास किए हुए हैं। ऐसे जो भी अभ्यर्थी हैं, जो अंतिम वर्ष में हैं, यदि आपका स्नातक अंतिम तिथि से पहले पूरा हो जाता है, तो इसमें आप आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा (Age Limit)
जो भी उम्मीदवार आवेदन करने वाले हैं, उनकी उम्र कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। आधिकारिक सूचना के अनुसार, साथ ही साथ बता दें कि आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है, जबकि एसटी, एससी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए ₹250 आवेदन शुल्क रखा गया है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवार का चयन कुछ इस प्रकार होगा, नीचे में देख सकते हैं।
- उम्मीदवार का कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) लिया जाएगा।
- कंप्यूटर आधारित एंप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) लिया जाएगा।
- दस्तावेज़ वेरिफाई किया जाएगा।
- मेडिकल परीक्षा ली जाएगी।
इन सबको पार करने के पश्चात उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
वेतन (Salary)
रेलवे द्वारा ₹35,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा और इसमें मकान भत्ता, यात्रा भत्ता, महंगाई भत्ता मिलाकर अच्छी-खासी वेतन दिया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
उम्मीदवार को नीचे दिए गए इन दस्तावेज को जमा करना होगा।
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट
- स्नातक डिग्री
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- उम्मीदवार का हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
RRB Section Controller Online Form 2026 कैसे भरें?
- सबसे पहले अभ्यर्थी को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के द्वारा रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- जिनका रजिस्ट्रेशन किया हुआ है, उनको नहीं करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के पश्चात अभ्यर्थी को आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- फिर विस्तार से आपको फॉर्म को भरना होगा, जैसे कि फोटो, सिग्नेचर, डॉक्यूमेंट आदि सभी को सही फॉर्मेट में अपलोड करना होगा।
- फॉर्म भरने के पश्चात अपने वर्ग के अनुसार अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
- अंत में उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट करने के पश्चात उसका एक प्रिंटआउट निकाल लेना है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| RRB Section Controller Official Notification | Click Here |
| RRB Section Controller Official Website | Click Here |
| Apply Link | Click Here |
| Home Page | careerbindu |
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
Q1. Section Controller के लिए कुल कितने पद हैं?
इसमें कुल 119 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Q2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
अभ्यर्थी 14 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
Q3. इस भर्ती के लिए योग्यता सीमा क्या रखी गई है?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की योग्यता स्नातक पास होनी चाहिए।