IDBI Bank Specialist Officer Vacancy 2026: 31 पदों पर भर्ती

IDBI Bank Specialist Officer Vacancy 2026: IDBI Bank के तरफ से IDBI Bank Specialist Officer Vacancy 2026 निकल गई है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी 14 जुलाई 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 रखी गई है।

बता दें कि स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए कुल 31 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही, उम्र सीमा की बात करें तो डिप्टी जनरल मैनेजर ग्रेड D के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 35 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। असिस्टेंट जनरल मैनेजर ग्रेड C के लिए आयु 28 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, मैनेजर ग्रेड B के लिए आयु 25 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। केवल तभी उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी, जैसे शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क आदि सभी प्रकार की जानकारी नीचे आर्टिकल में दी गई है।

IDBI Bank Specialist Officer Vacancy 2026-27 Short Overview

Organization NameIDBI Bank
Post NameSpecialist Officer (AGM,DGM,Manager)
Total Vacancies31 Post
Advertisement No.03/2026-27
Job LocationAll India
Application ModeOnline
Official Websitehttps://www.idbi.bank.in/

आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

स्पेशलिस्ट ऑफिशियल के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू की जाएगी और उम्मीदवार इसमें 26 जुलाई 2026 तक आवेदन कर पाएंगे।

31 पदों का विवरण एवं शैक्षणिक योग्यता

IDBI Bank के द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए 31 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें ऑडिट इंफॉर्मेशन सिस्टम ग्रेड C और ग्रेड B के लिए कुल 10 पद हैं। इनमें ग्रेड C के लिए 4 पद हैं और ग्रेड B के लिए 6 पद हैं। इसके लिए योग्यता B.Tech, B.E., MCA, M.Tech, M.Sc. (IT/CS) या समकक्ष होनी चाहिए।

इन्फ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट ग्रेड D और ग्रेड B के लिए कुल 8 पद हैं। इनमें ग्रेड D के लिए 5 पद हैं और ग्रेड B के लिए 3 पद हैं। इसके लिए योग्यता B.Tech/B.E. (Civil/Electrical) होनी चाहिए।

लीगल ग्रेड D और लीगल ग्रेड B के लिए कुल 9 पद हैं। इनमें ग्रेड D के लिए 3 पद हैं और ग्रेड B के लिए 6 पद हैं। इसके लिए योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB (Law Graduation) होनी चाहिए।

सिक्योरिटी ऑफिसर ग्रेड B के लिए कुल 4 पद हैं। इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसके बाद उम्मीदवार इसमें आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया को नीचे टेबल में ध्यान से समझिए।

पद का नामग्रेडरिक्त पदशैक्षणिक योग्यता
ऑडिट – इंफॉर्मेशन सिस्टमग्रेड C4B.Tech/BE, MCA, M.Tech, M.Sc. (IT/CS) या समकक्ष डिग्री के साथ 7 साल का अनुभव होना चाहिए।
ऑडिट – इंफॉर्मेशन सिस्टमग्रेड B6B.Tech/BE, MCA, M.Tech, M.Sc. (IT/CS) या समकक्ष डिग्री के साथ 4 साल का अनुभव होना चाहिए।
इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंटग्रेड D5B.Tech/B.E. (सिविल/इलेक्ट्रिकल) डिग्री के साथ 10 साल का अनुभव होना चाहिए।
इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंटग्रेड B3B.Tech/B.E. (सिविल/इलेक्ट्रिकल) डिग्री के साथ 4 साल का अनुभव होना चाहिए।
लीगलग्रेड D3मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB (Law Graduation) डिग्री के साथ 10 साल का अनुभव होना चाहिए।
लीगलग्रेड B6मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB (Law Graduation) डिग्री के साथ 4 साल का अनुभव होना चाहिए।
सिक्योरिटी ऑफिसरग्रेड B4किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) के साथ 4 साल का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा एवं आवेदन शुल्क

इस भर्ती में डिप्टी जनरल मैनेजर ग्रेड D के पद के लिए कम से कम 35 वर्ष की आयु और अधिकतम 45 वर्ष की आयु होनी चाहिए। असिस्टेंट जनरल मैनेजर ग्रेड C के पद के लिए कम से कम 28 वर्ष की आयु और अधिकतम 40 वर्ष की आयु होनी चाहिए। मैनेजर ग्रेड B के पद के लिए कम से कम 25 वर्ष की आयु और अधिकतम 35 वर्ष की आयु होनी चाहिए।

वहीं, अगर आवेदन शुल्क की बात करें, तो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹250 आवेदन शुल्क जीएसटी के साथ लगेगा। सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹1050 आवेदन शुल्क जीएसटी के साथ लगेगा।

सभी उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होगी

IDBI Bank में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद के लिए चयन कुछ इस प्रकार होगा, जिसमें सबसे पहले उम्मीदवार का Preliminary Screening, Document Verification, Group Discussion, Personal Interview और Pre-Recruitment Medical Test के आधार पर चयन किया जाएगा।

  • Shortlisting
  • Personal Interview
  • Document Verification
  • Medical Examination

सैलरी (वेतन)

बता दें कि इस भर्ती में वेतन डिप्टी जनरल मैनेजर ग्रेड D के लिए मेट्रो सिटी में लगभग ₹2,40,000 के आसपास, असिस्टेंट जनरल मैनेजर ग्रेड C के लिए लगभग ₹1,69,000 के आसपास तथा मैनेजर ग्रेड B के लिए लगभग ₹1,29,000 के आसपास प्रति माह सैलरी दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र
  • 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र
  • स्नातक एवं संबंधित शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर (Signature)
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

IDBI Bank Specialist Officer Vacancy 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया

जो भी उम्मीदवार स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
IDBI Bank Specialist Officer Vacancy 2026 Official Website
  • जाने के पश्चात, जो उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नहीं किए हैं, उन्हें अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के द्वारा रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • फिर करियर (Career) सेक्शन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  • आवेदन करने के समय महत्वपूर्ण दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर आदि सभी को अपलोड करना होगा।
  • सभी उम्मीदवारों को अपने-अपने वर्गों के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • अंत में उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह से चेक करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट करने के पश्चात उसका एक प्रिंटआउट या फिर PDF जरूर डाउनलोड करें, ताकि आगे किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण लिंक

आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.idbi.bank.in/
आधिकारिक सूचनायहां पर क्लिक करें
आवेदन लिंकयहां पर क्लिक करें
अन्य सरकारी नौकरियांcareerbindu

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. IDBI Bank Specialist Officer Vacancy 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

Ans: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

Q2. IDBI Bank Specialist Officer Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

Q3. IDBI Bank Specialist Officer Vacancy 2026 में कुल कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?

Ans: इस भर्ती मैं 31 पदों पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी।

Q4. IDBI Bank Specialist Officer के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

Ans: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹250 (GST सहित) तथा सामान्य, EWS एवं OBC उम्मीदवारों के लिए ₹1050 (GST सहित) आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

निष्कर्ष: इस आर्टिकल में IDBI Bank Specialist Officer Vacancy 2026 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी आसान शब्दों में स्टेप बाय स्टेप दी गई है। साथ ही, आपको बता दें कि यह आर्टिकल आधिकारिक सूचना के आधार पर तैयार किया गया है। फिर भी, जब आप आवेदन करें, तो आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके बाद ही आवेदन करें।

Leave a Comment