Block Job in Jharkhand for Male: पूरी जानकारी

Block Job in Jharkhand for Male: यदि आप भी झारखंड के निवासी हैं और ब्लॉक स्तर पर नौकरी करना चाहते हैं, तो आप लोगों को बता दें कि ब्लॉक स्तर पर समय-समय पर विभिन्न प्रकार की भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है, जैसे कि ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, क्लर्क, फील्ड असिस्टेंट, ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड जैसे कई सारे पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है।

इन सभी भर्तियों के लिए योग्यता ज्यादातर 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा तथा ग्रेजुएशन पास मांगी जाती है। ब्लॉक स्तर पर कार्य करने का सबसे अच्छा मौका यह होता है कि उम्मीदवारों को अपने जिले के आसपास कार्य करने का अवसर मिलता है।

इस लेख में हम जानेंगे कि झारखंड में पुरुष उम्मीदवारों के लिए ब्लॉक स्तर पर कौन-कौन सी नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। इस भर्ती में यह भी जानेंगे कि उनकी योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

Block Job in Jharkhand for Male Overview

DetailsInformation
Article NameBlock Job in Jharkhand for Male 2026
StateJharkhand
Job LevelBlock Level
Who Can ApplyMale Candidates of Jharkhand
Qualification10th, 12th, ITI, Diploma, Graduation (Post-wise)
Age LimitAs Per Recruitment Rules
Selection ProcessMerit, Written Exam, Skill Test, Interview, Document Verification (Post-wise)
SalaryAs Per Post and Department
Application ModeOnline / Offline
Job LocationBlock Offices Across Jharkhand

झारखंड में पुरुषों के लिए प्रमुख Block Level Jobs

Block Coordinator

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर का काम ब्लॉक स्तर पर चल रही सरकारी योजनाओं की निगरानी करना तथा समय-समय पर रिपोर्ट तैयार करना होता है। इस पद का कार्य यही होता है, और इसके लिए स्नातक तथा कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।

Block Programme Manager

ब्लॉक प्रोग्रामिंग मैनेजर का काम विशेष करके सरकारी योजनाओं का संचालन, निगरानी, रिपोर्ट तैयार करना और योजनाओं को सही तरीके से लागू करना होता है।

Office Assistant

ऑफिस असिस्टेंट का कार्य ब्लॉक लेवल पर होता है, जैसे कि फाइलों की देखभाल करना, रिकॉर्ड्स का प्रबंधन तथा दैनिक कार्यालय के कार्यों में सहायता करना। इसी प्रकार का काम होता है।

Computer Operator

ब्लॉक लेवल पर कंप्यूटर ऑपरेटर का मुख्य काम सरकारी रिकॉर्ड्स को कंप्यूटर में दर्ज करना, रिपोर्ट तैयार करना, ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर जानकारी अपडेट करना होता है। इसी प्रकार का काम होता है।

Data Entry Operator

ब्लॉक स्तर पर जो डाटा एंट्री ऑपरेटर का कार्य करते हैं, उनका मुख्य काम सरकारी योजनाओं को ऑनलाइन सिस्टम पर दर्ज करना होता है।

Accountant

अकाउंटेंट का काम रिकॉर्ड तैयार करना, भुगतान का विवरण रखना, बिलों की जांच करना तथा सरकारी योजनाओं का हिसाब रखना होता है। यही सब काम होता है।

Clerk

ब्लॉक स्तर पर जो क्लर्क का काम करते हैं, उनका कार्य सामान्य होता है, जैसे कि दस्तावेजों का रखरखाव करना, कार्यालय के रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखना। यही सब काम होता है।

Technical Assistant

टेक्निकल असिस्टेंट का कार्य तकनीकी योजनाओं, निर्माण कार्यों तथा अन्य परियोजनाओं की निगरानी में सहायता करना होता है। इस भर्ती में कुछ पदों के लिए डिप्लोमा या फिर तकनीकी योग्यता मांगी जाती है।

Field Assistant

फील्ड असिस्टेंट का काम गांव-गांव में जाकर सर्वे करना होता है, जैसे कि लाभार्थियों का सत्यापन करना, सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी एकत्रित करना तथा रिपोर्ट तैयार करना। यही सब कार्य फील्ड असिस्टेंट का होता है।

MIS Coordinator

MIS कोऑर्डिनेटर का कार्य विभिन्न योजनाओं से संबंधित डाटा तैयार करना होता है, रिपोर्ट्स बनाना होता है तथा आधिकारिक पोर्टल पर जानकारी अपडेट करना होता है। इस पद के लिए आपके पास कंप्यूटर का ज्ञान और एक्सेल का ज्ञान होना चाहिए।

Village Coordinator

विलेज कोऑर्डिनेटर का कार्य गांव स्तर पर सरकारी योजनाओं के संचालन में सहयोग करना होता है और पंचायत तथा ब्लॉक लेवल के बीच संबंध स्थापित करना होता है।

Community Mobilizer

कम्युनिटी मोबिलाइज़र का कार्य लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, जागरूकता अभियान चलाना तथा लाभार्थियों को योजना से जोड़ना होता है।

Block IT Assistant

ब्लॉक आईटी असिस्टेंट का कार्य कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट, डिजिटल रिकॉर्ड तथा तकनीकी सहायता से जुड़े कार्य करना होता है। इसमें इसी प्रकार का कार्य किया जाता है।

Driver

ड्राइवर का कार्य ब्लॉक स्तर पर कुछ सरकारी वाहनों का संचालन करना होता है। इसके लिए ड्राइवर की भर्ती की जाती है। इसके लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए, तो इसमें आप आवेदन कर सकते हैं।

Office Attendant

ऑफिस अटेंडेंट का कार्य सामान्य व्यवस्था बनाए रखना, फाइलों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना तथा अन्य सहायक कार्यों में सहयोग करना होता है। यही सब कार्य होता है।

Security Guard

ब्लॉक स्तर पर कुछ कार्यालयों में सुरक्षा बनाए रखना होता है, इसलिए सिक्योरिटी गार्ड की नियुक्ति की जाती है।

शैक्षणिक योग्यता

सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता होती है। पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित की जाती है, लेकिन सामान्य रूप से निम्न योग्यता मांगी जाती है, जैसे कि 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, कंप्यूटर का ज्ञान तथा टाइपिंग।

नोट: योग्यता की सही जानकारी आधिकारिक सूचना में दी जाती है।

आयु सीमा

यदि आयु सीमा की बात करें, तो पदों के अनुसार अलग-अलग होती है, लेकिन कम से कम आयु 18 वर्ष होती है और अधिकतम आयु 35 से 40 वर्ष के बीच होती है। जो आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार हैं, उन्हें सरकारी नियम के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाती है।

इसे भी पड़े: Block Job in Jharkhand for Female 2026: पूरी जानकारी

Block Job in Jharkhand for Male में मिलने वाली सैलरी

ब्लॉक स्तर पर मिलने वाला वेतन पदों के अनुसार अलग-अलग होता है, लेकिन सामान्य रूप से कुछ पदों का वेतन लगभग ₹10,000 से लेकर ₹50,000 प्रति माह दिया जाता है। उच्च पदों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को विभागों के अनुसार अधिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। सटीक वेतन की जानकारी संबंधित भर्ती की आधिकारिक सूचना में दी हुई होती है।

चयन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन
  • आवेदन पत्रों की जांच
  • लिखित परीक्षा (यदि लागू हो)
  • कंप्यूटर या स्किल टेस्ट (यदि लागू हो)
  • इंटरव्यू (कुछ पदों पर)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण (यदि आवश्यक हो)
  • अंतिम मेरिट सूची

संबंधित भर्ती की चयन प्रक्रिया आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ही मान्य होगी।

आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरीके से पढ़ना है।
  • नोटिफिकेशन में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन तिथि की अच्छी तरीके से जांच करना है।
  • फिर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना है।
  • आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज, फोटो, सिग्नेचर आदि सभी को अपलोड करना है।
  • यदि आवेदन शुल्क हो, तो जमा करें, अन्यथा नहीं करें।
  • फिर अंत में आपको फॉर्म को अच्छी तरीके से चेक करके सबमिट कर देना है और उसका एक प्रिंट आउट भविष्य के लिए जरूर निकालना है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • 10वीं की अंकतालिका
  • 12वीं की अंकतालिका
  • स्नातक प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • आईटीआई या डिप्लोमा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • कंप्यूटर प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि मांगा गया हो)

भर्ती के अनुसार अन्य दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं।

Block Job के फायदे

  • अपने जिले के आसपास कार्य करने का मौका मिलेगा।
  • कार्यालय और फील्ड, दोनों प्रकार का अनुभव मिलेगा।
  • आपको अनुभव के आधार पर भविष्य में अन्य सरकारी एवं निजी अवसर मिल सकते हैं।
  • विभिन्न विभागों में कार्य करने का अनुभव करियर के लिए उपयोगी हो सकता है।
  • समाज और ग्रामीण क्षेत्र में अपना योगदान देने का अवसर मिलेगा।

आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • आवेदन करते समय आधिकारिक सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें।
    आधिकारिक सूचना आने पर अंतिम तिथि के इंतजार ना करें समय रहते ही आवेदनकर लें
  • आवेदन करते समय सभी जानकारी को अच्छी तरीके से भरे
  • सभी आवश्यक दस्तावेज आगे से ही तैयार रखें ताकि आवेदन करते समय किसी प्रकार की दिक्कतना हो
  • आवेदन करने के पश्चात फ्रॉम का एक प्रिंटआउट जरूर निकले

महत्वपूर्ण सुझाव

  • अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार फॉर्म के लिए आवेदन करें।
  • कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान प्राप्त करें।
  • टाइपिंग का अधिक से अधिक अभ्यास करें।
  • झारखंड सामान्य ज्ञान की अच्छी तरीके से तैयारी करें।
  • आधिकारिक पोर्टल पर समय-समय पर नोटिफिकेशन देखते रहें।

झारखंड के महत्वपूर्ण ब्लॉक की सूची

Block NameOfficial Link
Kanke Blockhttps://ranchi.nic.in/subdivision-blocks/
Namkum Blockhttps://ranchi.nic.in/subdivision-blocks/
Ormanjhi Blockhttps://ranchi.nic.in/subdivision-blocks/
Baharagora Blockhttps://jamshedpur.nic.in/subdivision-blocks/
Chandil Blockhttps://seraikela.nic.in/

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. झारखंड में ब्लॉक स्तर पर कौन-कौन सी नौकरियां निकलती हैं?

Ans: ब्लॉक स्तर पर Block Coordinator, Block Programme Manager, Office Assistant, Computer Operator, Data Entry Operator, Clerk, Accountant, Technical Assistant, Field Assistant, MIS Coordinator, Village Coordinator, Driver, Office Attendant और Security Guard जैसे पदों पर भर्ती निकाली जा सकती है।

Q2. Block Job in Jharkhand के लिए योग्यता क्या है?

Ans: पद के अनुसार 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन तथा कंप्यूटर का ज्ञान मांगा जा सकता है। सही योग्यता संबंधित भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में दी जाती है।

Q3. Block Job in Jharkhand के लिए आयु सीमा कितनी होती है?

Ans: अधिकांश भर्तियों में न्यूनतम आयु 18 वर्ष होती है। अधिकतम आयु पद और विभाग के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाती है।

Q4. Block Job in Jharkhand में सैलरी कितनी मिलती है?

Ans: ब्लॉक स्तर की नौकरियों में वेतन पद और विभाग के अनुसार अलग-अलग होता है। सामान्य रूप से ₹10,000 से ₹50,000 प्रति माह या उससे अधिक वेतन मिल सकता है।

Q5. ब्लॉक स्तर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

Ans: संबंधित विभाग द्वारा भर्ती जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Q6. Block Job की चयन प्रक्रिया क्या होती है?

Ans: चयन प्रक्रिया में मेरिट, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन तथा मेडिकल परीक्षण शामिल हो सकते हैं। यह भर्ती के अनुसार अलग-अलग होती है।

निष्कर्ष

ब्लॉक स्तर की नौकरी से संबंधित जो भी सारी जानकारी थी, सारी जानकारी सरल शब्दों में दे दी गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक सूचना को पढ़कर ही आवेदन करें। बता दें कि इस लेख में जो भी सारी जानकारी दी गई है, वह इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार दी गई है।

Leave a Comment