PNB Apprentice Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ओर से 5138 पदों पर बड़ी भर्ती निकाली गई है। यह सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 8 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
PNB Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवश्यक योग्यताएँ: सबसे पहले, उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation की डिग्री होना आवश्यक है। चाहे वह Arts , Commerce या Science से हो। मतलब किसी भी स्ट्रीम से डिग्री चलेगी, बस ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा, उम्मीदवार का शैक्षणिक परिणाम 21 दिसंबर 2025 तक घोषित हो जाना चाहिए। इन सभी योग्यताओं के साथ-साथ उम्मीदवार को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी अनिवार्य है। अभ्यर्थी को संबंधित राज्य या क्षेत्र की भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए, क्योंकि आधिकारिक नोटिफिकेशन में यह निर्देश स्पष्ट रूप से दिया गया है।
PNB Apprentice Recruitment 2026 Age Limite
Criteria
Age Limite
Minimum Age
20 Years
Maximum Age
28 Years
PNB Apprentice Recruitment 2026 Selection Process
PNB Bank में चयन होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में बैंकिंग और सामान्य ज्ञान से जुड़े Objective Type और लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा, ताकि आवेदन के समय दी गई सभी जानकारी सही पाई जा सके। इसके बाद अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा तथा संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा (Local Language) का परीक्षण किया जाएगा। स्थानीय भाषा में पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता आवश्यक होगी। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, और उसी के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
Test Name
No. of Questions
Max Marks
Duration
General / Financial Awareness
25
25
General English
25
25
Quantitative & Reasoning Aptitude
25
25
60 Min
Computer Knowledge
25
25
Total
100
100
How to Apply PNB Apprentice Recruitment 2026?
फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं।
वहां जाने के बाद आपको होम पेज पर Employment Opportunities या Careers का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
इसके बाद PNB Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
फिर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर लें।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद फॉर्म में दी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
फॉर्म भरने के बाद मांगे गए दस्तावेज़, फोटो और प्रमाण पत्र अपलोड करें तथा आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अब फॉर्म को सबमिट कर दें और सबमिट करने के बाद एक प्रिंटआउट निकाल लें।